फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीरामलीला के मंच पर कलाकारो के द्वारा मेघनाथ वध, कुंभकरण वध, सलोचना सती, आदि की रामलीला का मंचन किया

श्रीरामलीला के मंच पर कलाकारो के द्वारा मेघनाथ वध, कुंभकरण वध, सलोचना सती, आदि की रामलीला का मंचन किया

Fri, 19 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
श्रीरामलीला के मंच पर कलाकारो के द्वारा मेघनाथ वध, कुंभकरण वध, सलोचना सती, आदि की रामलीला का मंचन किया
मुंडाली/माछरा। श्रीरामलीला के मंच पर कलाकारों द्वारा मेघनाद वध, कुंभकरण वध, सुलोचना सती आदि प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में चल रही रामलीला के मंच पर कलाकारों द्वारा लक्ष्मण मूर्छा से जब बाहर आ जाते हैं तो दोबारा से मेघनाद एवं लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध शुरू हो जाता है। लक्ष्मण इसमें मेघनाद का वध कर देते हैं। मेघनाद की पत्नी को वध की सूचना मिलती है तो वह राम दल में जाकर पति का शीश लाकर उसके साथ सती हो जाती है। कुंभकरण को भी गहरी नींद से जगाया जाता है। वह राम की सेना पर टूट पड़ता है परंतु श्रीराम द्वारा कुंभकरण का वध कर दिया जाता है। इससे रावण की सेना में भगदड़ मच जाती है। इसके बाद रावण अपनी छाया अहिरावण को पाताल से बुलाता है और युद्ध लड़ने भेजता है। अहिरावण राम-लक्ष्मण का अपहरण करके पाताल लोक ले जाता है। वहां पर दोनों की बलि देना चाहता है परंतु सही समय पर हनुमान पाताल लोक पहुंचकर अहिरावण का वध कर देते हैं और राम-लक्ष्मण को पाताल से पृथ्वी लोक पर ले आते हैं। रामलीला के मंचन में दिनेश त्यागी, अजय त्यागी, बॉबी त्यागी, विनोद उपाध्याय आदि का सहयोग रहा। मुंडाली में राजकुमार तोमर, रोबिन तोमर, घमंडी तोमर, मोनू तोमर, राम अवतार, पिंटू तोमर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed