{"_id":"5bc10686bdec2269c544a7f2","slug":"153937674717-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायरन बजने पर दौड़ पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सायरन बजने पर दौड़ पड़ी पुलिस
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक का देर रात बजा सायरन, हड़कंप
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित पूर्व विधायक के आवास के सामने एक बैंक का बृहस्पतिवार देर रात अचानक सायरन बज उठा। जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन सब कुछ ठीक मिला।
जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर रोड पर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की मवाना शाखा है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार देर रात बैंक का सायरन अचानक बज उठा, जिस पर आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और बैंक में कुछ अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली, लेकिन सब कुछ ठीक मिला। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण अचानक सायरन बजा था। सब कुछ ठीक पाया गया।