फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मारपीट के आरोपियों को जेल भेजा।

मारपीट के आरोपियों को जेल भेजा।

Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपियों को जेल भेजा।

विज्ञापन

मारपीट के मामले में दो घायल
फलावदा। गांव नंगला ऐजदी में थाने के चौकीदार के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव नंगला ऐजदी में वृद्ध चाचा के साथ अभद्र व्यवहार करने का विरोध करने पर चौकीदार नरेश पुत्र तिलकराम के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में नरेश के भाई विनोद ने गांव के ही विक्रम पुत्र हरद्वारी कपिल, गोलू, गुड्डू पुत्रगण कृष्णपाल, अंकुर पुत्र गजे शुभम पुत्र पाले, रिंकू पुत्र यशपाल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने मुकदमे में नामजद गोलू पुत्र कृष्णपाल, विक्रम पुत्र हरद्वारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शूटिंग बॉल टूर्नामेंट के लिए 40 टीमों ने कराया रजिस्ट्रेशन
फलावदा। कस्बे मे रविवार को होने वाले ऑल इंडिया शूटिंग बॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजक खेल विकास संगठन एनजीओ के उपाध्यक्ष सैय्यद ईसा ने फील्ड का निरीक्षण किया। कस्बे में रविवार को सैय्यद सईद अहमद मेमोरियल ऑल इंडिया शूटिंग बॉल टूर्नामेंट होने वाला है। जिसकी सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के आयोजक खेल विकास संगठन एनजीओ के उपाध्यक्ष सैय्यद ईसा ने बताया टूर्नामेंट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय सैय्यद सईद अहमद मेमोरियल ऑल इंडिया शुटिंग बॉल टूर्नामेंट मे दूसरे प्रांतों से 40 टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सैय्यद उब्दुलेगनी, सेक्रेटरी हनीफुर्रहमान, पूर्व सभासद नईम अनवर कुरैशी, अकील मिर्जा रिजवान, फिरोज कुरैशी, पूर्व चेयरमैन नय्यर आलम, फैज राजा, अरशियान रहमान जावेद कुरैशी, खलीलअहमद, तेज सिंह पोसवाल आदि कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


किशोर बने एससी-एसटी प्रकोष्ठ के सचिव
परीक्षितगढ़ । नगर के मवाना बस स्टैंड पर सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि को एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश आंबेडकर द्वारा प्रदेश संगठन में सचिव मनोनीत किया है। सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी। सपा नेता किशोर वाल्मीकि एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनने पर नगर के मवाना बस स्टैंड़ पर ढ़ोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने पार्टी के हित में कार्य करने पर मुझे प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा ने सभी दलित, जाटव, वाल्मीकि व अन्य समाज के सम्मान को बढ़ाया है और आने वाले 2019 में लोक सभा चुनाव में सपा भारी सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इस मौके पर एससी एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र गौतम, पूर्व नगर अध्यक्ष एससीएसटी प्रकोष्ठ के संदीप जाटव, पूर्व सभासद सपा नेता राजकुमार जाटव, युवा सपा नेता नौशाद सैफी, राजू, बिट्टू, गुरुजीत, मनोज बंसल, राजा टांक, सुभाष चंद, सुमित जाटव, राकेश बाल्मीकि, बिजेंद्र, सुहैल चौधरी, विपिन जाटव, नकीब अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed