{"_id":"5bba6cfb867a556847167114","slug":"15389442271336-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण शिविर में 36 कैडे्टस ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण शिविर में 36 कैडे्टस ने किया रक्तदान
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन रविवार को 36 कैड्ेटस ने रक्तदान किया।
कैंप कमांडेंट कर्नल जयंत बरुआ के नेतृत्व में कैडे्टस ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के चिकित्सक सौरभ के नेतृत्व में रक्त लिया गया। कर्नल जयंत बरुआ ने कैडे्टस को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। इससे हम जरूरतमंद की सहायता करते हैं। इसके साथ-साथ शरीर में रक्त कोशिकाओं का पुन: निर्माण होता है। रक्तदान स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। यहां जिला अस्पताल के डॉ. सौरभ के साथ लैब टेक्निशियन अखिलेश, शिल्पी, आंचल, सिंधू ने भी सहयोग किया। यहां अरुण कुमार, आरके राणा, दलवीर सिंह, शकुंतला, अतुल देव, प्रवीण कुमार, रजनीश कोहली, पी वाधजी भाई, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
एसडीएम को आज सौंपेगे ज्ञापन
मवाना। यथार्थ सेवा समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों समेत नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। पिछले माह बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विचार पर किया गया। समिति के सदस्यों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। यहां आशा जैन, राकेश, अमित तोमर, हिमांशु जैन, बबीता चौधरी, मानसी गुप्ता, शुभदीप, रवि कमार आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाई जयंती
मवाना। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में रविवार को महान क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य वक्ता देवेंद्र शर्मा ने दुर्गा भाभी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका नाम दुर्गावती देवी था। उन्होंने अपना पूर्ण जीवन क्रांतिकारी की मदद एवं सहयोग के लिए समर्पित कर दिया। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने दुर्गा भाभी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां बिजेंद्र सिंह, रजनीश रोहल, रजनीश विश्वकर्मा, राहुल गोतम, अमित शर्मा, वैभव रस्तोगी, हेमंत कश्यप, मनीष, दीपक, सतीश, विभोर, गौरव, आर्यन, सचिन, बलराज आदि मौजूद रहे।