{"_id":"5bba6cee867a55684c6d9dc1","slug":"153894421412-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकाल कर युवक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकाल कर युवक के साथ मारपीट
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर जाकर युवक को पीटा
मवाना। जंधेड़ी गांव में रविवार को तीन युवकों ने एक युवक को घर से निकाल कर पीटा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार जंधेड़ी गांव निवासी कपिल ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। लेकिन उस दौरान गांव के ही लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। आरोप है कि रविवार को तीनों युवक उसके घर पहुंचे और जबरन उसे घर से निकालकर मारपीट की। मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल कपिल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।