{"_id":"5bba6bfe867a556847167111","slug":"15389439749-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहसूमा। ग्राम मौड़ खुर्द के समीप रविवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से आ रही टाटा सूमो से टक्कर मार दी। जिसमें पिता की टांग टूट गई तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने गाड़ी चालक को पुलिस के सपुर्द कर दिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम ननहेड़ा निवासी रवींद्र पुत्र सोमपाल रविवार को अपने पुत्र अनिल के साथ बाइक पर सवार होकर मौड़ खुर्द स्थित रिश्तेदार के पास आ रहा था। मौड़ खुर्द गांव के समीप टाटा सूमो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र फौजी से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गाड़ी एवं चालक को कब्जे में ले लिया। वहीं, पिता-पुत्र को रामराज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को मुजफ्फरनगर स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार को एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गांव खानपुर निवासी साजिद दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर किसी काम से मेरठ के लिए चला था। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित बाफर रजवाहे के समीप कार ने साजिद की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।