फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आर्य समाज का सम्मेलन

आर्य समाज का सम्मेलन

Sun, 07 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आर्य समाज का सम्मेलन
मवाना। जनपदीय आर्य महासम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार डॉ. वेदपाल सिंह एवं ठाकुर विक्रम सिंह ने गोरक्षा एवं गो संर्वधन पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि गौ की उन्नति से देश की उन्नति संभव है।
विज्ञापन

दूसरे दिन का कार्यक्रम उत्सव मंडप में यज्ञ के साथ प्रारम्भ हुआ। जिसके मुख्य संयोजक पवन कुमार एवं संगीता रस्तोगी मुख्य यजमान और ब्रजपाल त्यागी, राजेश विश्वकर्मा, मूलशंकर सपत्नीक यज्ञ में यजमान बने। इसके पश्चात ईश्वर-वेद सम्मेलन शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता आचार्य कर्मवीर ने की। डॉ. वेदपाल सिंह एवं ठाकुर विक्रम सिंह ने गोरक्षा तथा गो संर्वधन पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि गो की उन्नति से देश की उन्नति संभव है। इसके पश्चात सम्मेलन के मुख्य वक्ता आचार्य कर्मवीर महाराज ने ईश्वर की शक्ति को सर्वभौमिक बताया, यदि प्राणी वेदों का ज्ञान प्राप्त कर उसके अनुसार कार्य करे तो ईश्वर की प्राप्ति कर सकता है। वेदों के चिंतन मनन से ही हम संस्कारवान बनकर देश को गौरवमयी और वैभवमयी बना सकते हैं। आचार्य कर्मवीर को अनुराग दुबलिश एवं पवन रस्तोगी ने स्मृति चिह्न एवं शाल भेंट किया। द्वितीय सत्र में राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री आचार्य धर्मेश्वरानंद ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्र की रक्षा के लिए आर्य समाज को स्वयं को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को इससे जोड़ना होगा। वहीं, गुरुकुल पद्धति को पुन: विकसित कर डूबती भारतीय संस्कृति को बचाना होगा। देश आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गुलामी की ओर जा रहा है। यदि अभी नहीं संभले तो उठ पाना मुश्किल होगा। आपातकाल की स्थिति है। कार्यक्रम में महिला आर्य समाज मवाना की प्रधाना सुधा रस्तोगी, मंत्राणी कुसुम रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, नीता दुबलिश, शिवानी दुबलिश, डॉ. शक्ति साहनी, डॉ. बीना त्यागी, जिलाध्यक्ष विद्यासागर, जिला महामंत्री जिले सिंह, अनिल गोला, शैवाल दुबलिश, सुनील गुप्ता, नगेंद्र सिंह आर्य, रामकृष्ण यादव, अचल सिंह वर्मा, सुरेश चंद्र आर्य, शिवकुमार, मूलशंकर आदि रहे। वहीं, आर्य कन्या मवाना, लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना का स्टाफ एवं छात्राएं भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जनपदीय आर्य महासम्मेलन के दूसरे दिन गो उन्नति एवं युवाओं को जोड़ने पर दिया बल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed