फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा की बैठक, नगर पंचायत में विकास कार्यो में लगाई जा रही घटिया सामग्री को लेकर विकास मंत्री के लिये शिकायती पत्र भी दिया

भाजपा की बैठक, नगर पंचायत में विकास कार्यो में लगाई जा रही घटिया सामग्री को लेकर विकास मंत्री के लिये शिकायती पत्र भी दिया

Sun, 07 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक, नगर पंचायत में विकास कार्यो में लगाई जा रही घटिया सामग्री को लेकर विकास मंत्री के लिये शिकायती पत्र भी दिया
खरखौदा। कस्बे में मंडल अध्यक्ष रामनिवास त्यागी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पर कमीशनखोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, नकली बैट्री एवं एलईडी लगाई जा रही हैं। निर्माण कार्य में ठेकेदारों से उगाही की जाती है। ऐसा करके नगर पंचायत लोगों को धोखा दे रही है। कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्यमंत्री व आयुक्त को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा काल में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मौजूद किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने जांच का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अमित त्यागी, अशोक त्यागी, राजीव त्यागी, ब्रजेश त्यागी, जयप्रकाश त्यागी, मुनेश सैनी, संजय प्रजापति, रोहित गुप्ता, गौरव गर्ग, फिरेराम गुर्जर, बिजेंद्र त्यागी, सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed