फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामलीला का उद्घाटन।

रामलीला का उद्घाटन।

Sun, 07 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामलीला का उद्घाटन।

विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने किया रामलीला का उद्घाटन
हस्तिनापुर । गांव तारापुर में आज श्री रामलीला मंचन का श्रीगणेश किया गया। उद्घाटन ग्राम प्रधान पप्पू उर्फ राजेंद्र कुमार ने किया। राजेंद्र प्रधान ने कहा कि भगवान राम की लीला मात्र देखने और सुनने से ही मनुष्य के सारे पाप कट जाते हैं। यह मनुष्य जीवन हमें बहुत मुश्किल से मिला है इसलिए हमें इस भाग दौड़ भरी जिंदगी का थोड़ा समय निकालकर भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए। हरेंद्र चौहान, रविंद्र चौहान, ध्यान सिंह, रणवीर गुर्जर, रामचंद्र बाबूराम, बीडीसी अनिल राज कुमार तनेजा सहित क्षेत्र के क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे

चेन्नई में हस्तिनापुर के युवक की मौत
- बॉयलर चिमनी से पत्थर गिरने से हुई मौत
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर से चेन्नई काम करने गए एक मजदूर की बॉयलर चिमनी से गिरे पत्थर के लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सम्मानित लोग पीड़ित व्यक्ति के घर सांत्वना देने पहुंचे। जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर निवासी शिव शंकर बर्मन पिता मनिंदर बर्मन उम्र लगभग 28 वर्ष 16 अगस्त को चेन्नई के मधुराय शहर में लगभग डेढ़ माह पूर्व काम करने गया था। हस्तिनापुर के लगभग 10 और भी लोग मजदूरी करने के लिए चेन्नई के मधुरम में गए हुए थे। वहां पर वह बॉयलर चिमनी बनाने का कार्य करते थे परिवार के लोगों के अनुसार दो अक्तूबर को जब चिमनी बनकर तैयार हो गई तो शिव शंकर नीचे कुछ कार्य कर रहा था। अचानक चिमनी के ऊपर से पत्थर गिरकर नीचे बैठे शिव शंकर बर्मन के सिर पर लगा। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथियों ने उसके मरने की सूचना परिजनों को दी। जैसे ही परिवार के लोगों को सूचना मिली तो उसके परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते हैं आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। साथियों ने वहां की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आज मृतक शिव शंकर बर्मन को एंबुलेंस से हस्तिनापुर लाया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिव शंकर बर्मन के 5 व 6 साल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। चेयरमैन अरुण कुमार ने मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति से मिला जंबूद्वीप-हस्तिनापुर का प्रतिनिधिमंडल
हस्तिनापुर। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिगंबर जैन त्रिलोक शोध संस्थान, जंबूद्वीप-हस्तिनापुर के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री-भारत सरकार डॉ. सुभाष जी भामरे के नेतृत्व में मुलाकात की। जंबूद्वीप रचना की पावन प्रेरिका गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के दर्शन एवं माताजी के सानिध्य में होने वाले विश्वशांति अहिंसा सम्मेलन के उद्घाटन हेतु जैन तीर्थ ऋषभदेवपुरम-मांगी तुंगी के लिए निमंत्रित किया एवं महामहिम का मंगल कलश भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति ने 22 अक्तूबर 2018 को ऋषभदेवपुरम-मांगीतुंगी में विश्वशांति अहिंसा सम्मेलन के उद्घाटन हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की। मांगी-तुंगी तीर्थ पर जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से विश्व की सबसे ऊंची अखंड पाषाण में 108 फीट दिगंबर जैन प्रतिमा का निर्माण हुआ है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इस प्रतिमा को सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में दर्ज किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्ति श्री रवींद्रकीर्ति स्वामी -अध्यक्ष, अनिल जैन- कार्याध्यक्ष, संजय पापड़ी वाल-महामंत्री, प्रमोद कासलीवाल-कोषाध्यक्ष, विजय कुमार जैन-मंत्री, भूषण कासलीवाल-ट्रस्टी, डॉ. प्रशांत पाटिल थे।

राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र से पक्का मार्ग कराने की मांग
हस्तिनापुर। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र की बनाई जा रही चारदीवारी के दक्षिण दिशा में स्थित मनोहरपुर कालोनी की ओर पूरब दिशा में जा रहे पक्के मार्ग को सीधा कराए जाने की कालोनीवासी मांग कर रहे है। नगर पंचायत चेयरमैन अरूण कुमार समेत सैकड़ों कालोनीवासी उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से यहां स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में मिले। उन्होंने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। कहा कि कृषि फार्म मैनेजर रास्ते की तरफ भी दीवार करा रहे है जो ठीक नहीं है। उनकी कालोनी में जाने वाला मार्ग सीधा होना चाहिए। इसका उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


वोट बनवाने के प्रति किया जागरूक
- स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित
हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें उपजिलाधिकारी मवाना अंकुर श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को अपने वोट बनवाने चाहिए। साथ ही जिनके वोट नहीं है। उन्हें जागरूक करें। उन्होंने वोट बनवाने, त्रुटि सही कराने आदि की जानकारी दी एवं छात्रों के गांव-गांव जाकर एवं अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान भी किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने भी छात्रों से मतदान हेतु शत-प्रतिशत वोट बनवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित बीएलओ के पास सभी आवश्यक कागजात जमा कराकर वोट बनवाना सुनिश्चित करें। डॉ. किशोर कुमार, सुनीता रानी, रीतु राणा, जितेंद्र कुमार, अंजना, डेजी, निक्की, शिवानी, रीता, अंजू, अमर सिंह, अंकित गौड़, गौरव चंदेल, अनुज कुमार, सुदेशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed