{"_id":"5bb914eb867a5514af12a2d8","slug":"153885614712-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
सरधना। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को पेंटिग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम के द्वारा पुरस्कृत किया गया। एक अक्तूबर को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में गांधी जयंती की 150 वीं जयंती के मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद को कार्यक्रम का समन्वयक बनाया गया था। यह प्रतियोगिता विद्यार्थी विकास मंच एवं प्रशासन के संयुक्त सहयोग से कराई गई। तहसील स्तर की प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के करीब 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा समरीन ने सबसे सुंदर पेंटिंग बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नाजिश द्वितीय तथा संत चार्ल्स इंटर कॉलेज का छात्र मानव तृतीय स्थान पर रहा था। 16 विद्यालयों के 32 स्कूली बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने सभी को फसलों के अवशेष जलाने से होनी वाली हानि के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। जितेंद्र पांचाल, ठाकुर प्रतीश, फैय्याज अहमद, रिहान मलिक, वीरेंद्र अबोध, सईद कुरैशी, कुलदीप त्यागी, सूर्यदेव त्यागी, मनमोहन, सत्यवीर सिंह चांदना, लोकेश जैन, सुभाषचंद्र सभासद, सोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।