फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिव बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शिव बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Sun, 07 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
शिव बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
शिव बारात की शोभायात्रा निकाली
मवाना। भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान शिव बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया। झारखंडी शिव मंदिर से शिव बारात शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति, कमेटी अध्यक्ष कैलाश कौशिक तथा पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से गणेश पूजन कर शिव पूजन किया गया।
शिव बारात में सबसे आगे राम भक्त हनुमान की झांकी थी। उनके पीछे भगवान गणेश, विष्णु भगवान, सप्त ऋषि, ब्रह्माजी तथा अंत में भगवान शिव बग्गी में शुक्र शनि के साथ सवार थे। शोभायात्रा में महाराजा बैंड मीरापुर, कोहिनूर बैंड रामराज, सत्यम बैंड खतौली तथा ताज बैंड व जयहिंद मवाना भक्ति धुन बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों को होती नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुुई। शोभायात्रा में सुशील दुबलिश, राजीव कुमार रस्तोगी, डॉ. ओमपाल सिंह चौहान, विवेक रस्तोगी, संजय रस्तोगी, संजय शर्मा, सोनू कुमार, अखिल कौशिक, मुंशीराम, राजेंद्र चौहान, देवेंद्र शर्मा, रविकांत कंसल, पीयूष गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया
मवाना। भाकियू के तहसील अध्यक्ष शो सिंह प्रधान ने अपने आवास पर महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिन मनाया। उपस्थित लोगों ने विचार रखते हुए महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों को मसीहा बताया। जगबीर सिंह, निश्चल चौहान, बिट्टू चौधरी, राजेंद्र, रजनेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठे एटीएम से पैसा निकालेंगे किसान
मवाना। अधिवक्ता रघुकुल तिलक के आवास पर पहुंचे कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि विशेष अभियान के तहत डिजिटल बैंक शुरू किया जा रहा है। जिसमें एटीएम मशीन लगी होगी, जो गांव-गांव घूमेगी। जिन किसानों या गांव वालों के खाते कोऑपरेटिव बैंक में होंगे वे उससे पैसा निकाल सकेंगे। सभी बैकों को डिजिटल किया जा रहा है। बैंकों के पुराने कंप्यूटरों को बदला जाएगा। किसानों तथा उपभोक्ताओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। गोदामों को नया बनाया जाएगा। अधिवक्ता रघुकुल तिलक, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, विशू, सभासद हिमांशु जैन, विशाल रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed