{"_id":"5bafe1eb867a5570f05d7dab","slug":"153825327320-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गंगा के पुल का निरीक्षण किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गंगा के पुल का निरीक्षण किया।
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नदी पर बन रहे पुल का डीएम ने किया निरीक्षण
हस्तिनापुर। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने गंगा एवं बूढ़ी गंगा नदी पर भीकुंड ग्राम के समीप नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। दो सप्ताह पूर्व लगभग एक माह तक आई गंगा व सोती नदियों की बाढ़ ने खादर के जंगल में फसलों पर कहर बरपाया था। जिसमें खादर क्षेत्र के सुजातपुर शेरपुर सिरजेपुर परसापुर हंसापुरस किशनपुर भीकुंड खेड़ी कलां बधवा मानपुर फतेहपुर पेरम मनोहरपुर बस्तौरा नारंग जलालपुर जोरा समेत कई खादर खेत्र के गांवों की धान व गन्ने की फसलें नष्ट हो गई थी। जिससे खादर क्षेत्र के किसान बहुत परेशान हैं। डीएम अनिल ढींगरा ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के साथ मौके का निरीक्षण किया भीकुंड के गंगा नदी पर पहुंचने वाले मार्ग को देखा तो वह तीन स्थानों से गंगा की तेज धारा से टूटा हुआ दिखाई दिया। तटबंध टूटने से वहां चल रहे गंगा के पानी से पुल तक टीम नहीं पहुंच सकी। भीकुंड के सामने गंगा नदी पर बनाए जा रहे पुल के संबंध में पीडब्लूडी के सहायक अभियंता महेश कुमार ने उन्हें जानकारी दी कि बरसात के चलते इस मार्ग के कार्य पर मिट्टी डालनी बंद कर दी गई थी। यह कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
वहीं जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के साथ अधिकारियों की टीम ने खादर क्षेत्र के निरीक्षण के बाद राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र कार्यालय पहुंचकर प्रबंधक एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि खादर क्षेत्र में आवारा घूम रही गायों को लेकर आएं व फार्म क्षेत्र में उन्हें रखें। यहां सरकारी विशाल फार्म है यहां बड़ी संख्या में पशुओं को रखा जा सकता हैं। शीघ्र ऐसे पशुओं को फार्म में लाकर उनका पालन अवश्य करें। यह कार्य शीघ्र होना चाहिए जिसका वे निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
पीएम आवास बनाने के लिए किया भूमि का निरीक्षण
हस्तिनापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कस्बे में गरीब लोगों के लिए दो सौ पचास मकान बनाने की योजना है। इसके लिए आज मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार व जूनियर इंजीनियर सोमेंद्र प्रताप सिंह ने तहसीलदार मवाना के साथ मकान बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। टीम ने नगर पंचायत की पानी के टंकी के निकट पड़ी खाली भूमि एवं राजकीय इंटर कॉलेज मैदान एवं इसी कॉलेज के कृषि फार्म का भी निरीक्षण किया। निर्धन पात्रों के सरकारी आवास बनवाने के लिए भूमि का चयन कर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी एवं शीघ्र योजना का लाभ नगरवासी गरीबों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
ताइक्वांडो में तनु ने जीता रजत पदक
हस्तिनापुर। जीजीआईसी हस्तिनापुर की छात्रा तनु ने प्रदेश स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज की क्रीडा प्रभारी बबीता रानी ने बताया कि तनु ने 42-44 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम फैजाबाद में किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या रीना एवं बबीता रानी ने छात्रा को विद्यालय में पुरस्कृत भी किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपने कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। शारीरिक गतिविधियों से छात्राओं का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है एवं उनका मानसिक विकास भी होता है। प्रियंका शर्मा, शैली सिंह, सरल, गीता, श्रुति, मनीषा, अतुला, बबीता, मोहिनी, अनीता, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।