{"_id":"5b9041a4867a557ff129ba57","slug":"153618063017-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में युवती से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में युवती से छेड़छाड़, हंगामा
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में मंगलवार देर रात दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिस पर युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवती पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया।
नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने परिजनों के साथ मंगलवार रात तहसील रोड पर लगी शहीद चंद्रभान की प्रदर्शनी में आई थी। आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने युवती पर छींटाकशी कर दी। जिस पर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। युवती के परिजनों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया परंतु वे भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। परिजनों ने इस पर जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराया। इस पर परिजन बिना किसी कार्रवाई के लौट गए। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि हंगामे की जानकारी मिली थी। परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
युवक से मारपीट
मवाना। प्रदर्शनी से लौट रहे भैंसा-बुग्गी सवार कुछ युवकों ने घर लौट रहे एक युवक से मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
नगर निवासी एक युवक मंगलवार देर रात प्रदर्शनी से पैदल घर लौट रहा था। आरोप है कि पीछे से आ रहे भैंसा-बुग्गी सवार कुछ युवकों ने उससे गालीगलौज कर दी। उन्होंने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।