{"_id":"5b8c4fe042c792466753218d","slug":"15359221315-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला में धूमधाम से निकाली गई सांईबाबा की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला में धूमधाम से निकाली गई सांईबाबा की पालकी
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली साईं बाबा की पालकी
दौराला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर साईं बाबा मंदिर के संस्थापक बाल हट संजीव योगी महाराज के नेतृत्व में बाबा र्साइं व लड्डू साईं गोपाल जी की महापालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मेरठ-बागपत जिले के सहकारी जिला बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, शामली भाजपा विधायक तेजेंद्र सिंह निरवाल, समाज सेवी अनिल चौधरी, सीएमओ गाजियाबाद डॉ. एन के गुप्ता व एडवोकेट मनोज सैन ने बाबा साईं गोपाल जी के समक्ष पूजा अर्चना के साथ-साथ बाबा साईं की पालकी को कंधा दिया। शोभायात्रा दौराला चौराहे पर स्थित सांई मंदिर से शुरू होकर सरधना रोड, मिल बाजार से शिव मंदिर रेलवे स्टेशन, प्राचीन झाडखंडेश्वर मंदिर से होते हुए मटौर पहुंची। जहां व्यापारियों व ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं जल पान कराकर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। साईं बाबा व लड्डू गोपाल की पालकी को कंधा देने के लिए श्रद्धालुओं के लिए होड़ मची रही। पालकी को कंधा देने के दौरान श्रद्धालु बाबा साईं से अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए अरदास भी लगाते रहे। मटौर जीटी रोड से होते हुए बाबा साईं की महापालकी शोभायात्रा अनेक बैंड बाजों व डीजे पर बज रहे भजनों के साथ शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस दौराला चौराहा स्थित साईं मंदिर पहुंची। जहां मंदिर संस्थापक संजीव योगी ने पूजा अर्चना कर बाबा साईं की महापालकी को विश्राम दिलाया। सभासद राकेश गुप्ता, ओंकार उपाध्याय, मनोज सोम उर्फ चोटी, ठेकेदार विरेंद्र चौहान, सचिन उपाध्याय, समाज सेवी पुरूषोत्तम उपाध्याय, मोनू चौहान, सोनू चौहान, बालेंद्र सिंह, टिल्लू चौधरी, डॉ. विश्व बंधु शर्मा, देवेंद्र चौधरी, दौराला नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा शर्मा, नवीन शर्मा, सुनील अहलावत, मुकेश चौधरी, अनिल गुप्ता, मानवेंद्र चौधरी, भराला प्रधान उपेंद्र चौधरी, डॉ. सतपाल, प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह, बिट्टू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- शोभायात्रा का व्यापारियों, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने किया स्वागत