{"_id":"5b8c4fdd42c7927c4532f878","slug":"153592212717-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद भी पुलिस पैट्रोल पंप लूट में खाली हाथ है। अब क्राइम ब्रांच के साथ साथ एस टी एफ को खुलासे के लिए लगाया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद भी पुलिस पैट्रोल पंप लूट में खाली हाथ है। अब क्राइम ब्रांच के साथ साथ एस टी एफ को खुलासे के लिए लगाया गया।
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
मवाना। रिलायंस पेट्रोल पंप पर एसएक्स-4 कार सवारों द्वारा बंदूकधारी गार्ड को घायल कर दुनाली बंदूक तथा 65 हजार रुपये की लूट में पुलिस 10 बाद भी खाली हाथ है। अब इस मामले में क्राइम ब्रांच के साथ साथ एसटीएफ की टीम को भी लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को आधी रात के बाद एसएक्स 4 कार सवार पांच बदमाशों ने मेरठ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के बंदूकधारी गार्ड नाहर सिंह को बटों से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर उसकी दुनाली बंदूक के साथ 65 हजार रुपये की नकदी, कैमरों की डीवीआर लूटकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर जिलेभर में हडकंप मच गया था तथा तुरंत ही एसएसपी तथा एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ जंगल में घंटों कांबिग की थी। लेकिन कोई सुराग बदमाशों के संबंध में नहीं मिल सका था। इस घटना को लगभग 10 दिन बीत चुके है। पुलिस अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष बिष्ट से पूछे जाने पर उनका कहना था कि जांच चल रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ अब आला अधिकारियों ने एसटीएफ की टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगा दिया है। वहीं 24 अगस्त को सेवानिवृत शिक्षक विजेंद्र रस्तोगी से हुई एक लाख पांच हजार तथा प्रीतनगर में हुई शिक्षक के घर की चोरी की घटना में भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन
खास बातें:
रिलायंस पेट्रोल पंप से नकदी लूट का मामला