फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंदिरों को सजाया गया।

मंदिरों को सजाया गया।

Mon, 03 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों को सजाया गया।
मवाना। जन्माष्टमी के मौके पर नगर के विभिन्न मंदिरों को विशेष रूप से झांकियों तथा बिजली की झालरों आदि से सजाया गया। वहीं, लोगों ने उपवास रखकर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

नगर के चौड़ा कुआं, बिबिया वाला मंदिर, प्रीतनगर स्थित दुर्गा मंदिर, बड़ा महादेव मंदिर, झारखंडी मंदिर आदि को झांकियों एवं लाइट आदि से विशेष रूप से सजाया गया। श्री मंदिर महामाई ट्रस्ट मवाना द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर प्राचीन महामाई मंदिर को फूल मालाओं एवं झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। कमेटी के प्रबंधक सौरभ शर्मा ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत ही प्राचीन है। यह सिद्धपीठ के रूप में विराजमान है। मंदिर में बद्रीनाथ पंचायत, श्री जगन्नाथ जी दर्शन, श्री सालासर बालाजी दर्शन, बालसखा कान्हा जी, श्री तिरुपति बालाजी एवं पालने में झूलते लड्डू गोपाल जी की झांकी सभी भक्तों का मन मोह रही थी।
विज्ञापन

वहीं, जीनियस पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रीसिद्ध, वेश, माही, आर्यन, कुशाग्र, साक्षी, नव्या आदि ने कृष्ण राधा के गीतों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्या ऋचा रस्तोगी ने बच्चों को जन्माष्टमी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल महामंत्री मनोनीत किया
मवाना। भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने नरेश को यूनियन का मंडल महामंत्री मनोनीत किया है।

विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी
मवाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मोबाइल वैन ने मवाना पहुंचकर लोगों को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मोबाइल वैन रविवार को कस्बे में पहुंची। मवाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यशैली और उसके प्रचार-प्रसार की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए मवाना पुलिस चौकी पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, अजब सिंह यादव ने विधिक सेवा के बारे में बताया। यहां निशुल्क विधिक सहायता पाने के लिए योग्यता के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार अशोक गुप्ता के साथ वकील और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।



फलावदा। कस्बे में एक माह पूर्व हुई महिला से मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बे के मोहल्ला जोगियान में मामूली कहासुनी के चलते एक माह पूर्व मारपीट हो गई थी। इसमें मितलेश गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के संबंध में घायल महिला के पति अमित पुत्र रामशरण ने कस्बे के कैलाश, सुरेश, दीपक, सोनू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस एक माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी कैलाश पुत्र अतर सिंह को जेल भेज दिया। शेष आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed