फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांवो मे जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गांवो मे जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Mon, 03 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गांवो मे जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में हुए भजन कीर्तन
माछरा/मुंडाली/किठौर। क्षेत्र के गांवों में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सजावट कर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। देररात चांद दिखने पर व्रत खोला गया।
क्षेत्र के माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, गोविंदपुरी, अमरपुर, शोल्दा, बहरोडा, रछौती, डेरियो, हसनपुर कलां, भटीपुरा, मेघराजपुर, नंगलामल, मऊखास, सिसौली, मुंडाली, लोटी, अटौला, मुरलीपुर, खंद्रावली, आदि गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया और व्रत खोला गया। मंदिरों में भगवान कृष्ण की तस्वीर को पालने में झुलाया गया तथा देर रात्रि में चांद के निकलने पर व्रत खोला गया। सोमवार को भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, किठौर, शाहजहांपुर, महलवाला, गोविंदपुर, नंगली, शोल्दा, मितापुर, फतेहपुर आदि गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को सुंदर तरीके से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। कस्बा शाहजहांपुर स्थित शिव मंदिर तथा किठौर स्थित दुर्गा मंदिर में बच्चों ने श्रीकृष्ण के चरित्र तथा लीलाओं का मंचन किया। वहीं मटकी फोड़कर मंचन देख भक्त भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर यश गोयल, अमन बंसल, मनोज, रोहित, उदित, विदित, काव्य, उदय, जय, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed