{"_id":"5b8c4d0a42c792465b68a730","slug":"153592140414-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सक पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सक पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 माह से नहीं मिला सफाईकर्मी को वेतन
खरखौदा। गांव फफुंडा स्थित सरकारी पशु अस्पताल में तैनात पार्ट टाइम सफाई कर्मी को पिछले 27 माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी ने वेतन दिलाने के नाम पर पशु चिकित्सक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
गांव फफुंडा स्थित पशु अस्पताल पर तैनात पार्ट टाइम सफाईकर्मी अरविंद कुमार के अनुसार वह पिछले बीस वर्षों से अस्पताल में तैनात है। पीड़ित के अनुसार पहले उसे 100 रुपये प्रति माह मिलते थे लेकिन 2015 से अपर निदेशक पशुधन विभाग के आदेश के बाद उसका वेतन 500 रुपये प्रति माह हो गया है। पीड़ित को पिछले 27 माह से वेतन नहीं मिला है। कई बार विभाग में मौखिक शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। तीन माह पहले अस्पताल पर नई तैनाती के रुप में डॉ. प्रवीन भारती अस्पताल पहुंचे तो सफाई कर्मी ने अपना वेतन 13500 रुपये दिलाने की मांग की। आरोप है कि डॉ. प्रवीन भारती ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से वेतन पास कराने की एवज में 6500 रुपये रिश्वत की मांग की। पीडित का आरोप है कि चिकित्सक अस्पताल के अन्य कर्मचारियों पर भी अवैध वसूली का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोप निराधार है। सफाई कर्मचारी का वेतन 27 माह का रूका हुआ है जबकि मेरी तैनाती अभी तीन माह पहले ही हुई है। इसके बाद भी उसका बाउचर सिफारिश कर भेज दिया गया है। -डॉ. प्रवीन भारती पशु चिकित्सक पशु अस्पताल फफूंडा