फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुरानी पेशन बहाली को लेकर शिक्षक रहे हडताल पर

पुरानी पेशन बहाली को लेकर शिक्षक रहे हडताल पर

Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेशन बहाली को लेकर शिक्षक रहे हडताल पर
हस्तिनापुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौराकर पीड़ितों का हाल जाना। यहां ग्रामीणों ने बाढ़ से निजात दिलाने का स्थायी प्रबंध करने तथा नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस समय खादर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने समर्थकों के साथ हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के रठौरा कलां, दबखेड़ी, हंसापुर, हरिपुर, फतेहपुर प्रेम समेत बाढ़ प्रभावित कई अन्य गांवों का दौरा किया। गांव के संपर्क मार्गों पर अधिक पानी के बावजूद लोगों का हाल जाना। चेयरमैन ने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से तटबंध पक्का कराने, फसल का उचित मुआवजा दिलाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं, स्वयं मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस क्षेत्र में पक्के तटबंध की सख्त जरूरत है। टूटे तटबंध से बाहर निकल रहे पानी से कई गांव दुश्वारी से जूझ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री एवं स्थानीय प्रशासन से फसल का मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री को हालात से अवगत कराएंगे। वह स्थायी तटबंध बनवाने का प्रयास करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री से भी क्षेत्र में अधिक से अधिक मदद दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू प्रधान ने कहा कि प्रभावित किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। यहां जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर मदन पाल सिंह, रविंद्र गौतम, रविंद्र राणा, नरेश तोमर, अंकुर कलंजरी, भजन सिंह, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, बाबूराम, अनिल, परवेंद्र मुखिया एवं जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल ने बताया कि मेरठ एवं बागपत समितियों में डिजिटल कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की कैशलैस योजना को साकार किया जाएगा। अब किसानों को रुपये निकालने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके साथ मदनपाल, नरेश परमेंदे, सुनील पोसवाल, गोपाल शर्मा, अंकुर गुड्डू, सोमनाथ पपनेजा, राजीव चौधरी, विजयवीर सिंह सतपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया
किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed