{"_id":"5b88520642c79246773eb82d","slug":"15356605376-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाई गई पीडिता छात्रा के घर पहुंची सपा की जांच टीम-परिजनों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जलाई गई पीडिता छात्रा के घर पहुंची सपा की जांच टीम-परिजनों से की बातचीत
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर में बीती 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई छात्रा के प्रकरण की जांच के लिए पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। इसमें पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, गौरव स्वरूप, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अतुल प्रधान, चंदन सिंह पूर्व सपा प्रत्याशी खतौली विधान सभा को शामिल किया गया। टीम ने रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह टीम सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गठित की थी। टीम को दो दिन पूर्व ही नगर में आना था, लेकिन पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के हज यात्रा पर चले जाने से टीम को आने में देरी हुई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के यहां जांच टीम के सदस्यों ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सपा पीड़ित छात्रा के साथ है। पीड़ित की लड़ाई लड़ने के लिए सपा पूरा प्रयास करेगी। वहीं, पीड़ित के परिजनों ने जांच टीम के दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मुकदमा दर्ज होने से पूर्व एक व्यक्ति का नाम केस से निकालने का दबाव बनाने की शिकायत की। इतना ही नहीं उसका नाम जांच टीम को बताया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में अपराध चरम पर है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में कानून के बजाय अपराधियों का राज चलता है। वहीं, अतुल प्रधान ने बताया कि वह इस प्रकरण से राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्व में भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे चुके हैं। वहीं, जांच टीम में भी उन्होंने अपनी बात रखी है। जांच टीम शुक्रवार को रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेजेगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, सपा नेता पंकज जैन, अतीक अहमद, जुबैर आदि शामिल रहे। जांच टीम के सदस्यों ने पीड़िता के परिजनों से बातचीत करके जानकारी ली। टीम ने इसके बाद अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा।
मुख्य बातें
टीम के सदस्यों ने कस्बे में छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली