{"_id":"5b87152242c792766f1bbf80","slug":"15355794152-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी को हराकर अशोका ने किया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजी को हराकर अशोका ने किया ट्राफी पर कब्जा
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कबड्डी में अशोका की टीम चैंपियन
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सैय्यद जिया मेहंदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद अशोका व नेहरू टीमों के बीच मैच खेला गया। अशोका ने 17-9 से हराकर जीत हासिल की। दूसरा मैच शिवाजी व टैगोर के बीच खेला गया, जिसमें शिवाजी ने टैगोर को 24-19 से हराया। फाइलन मैच अशोका व शिवाजी के बीच खेला गया। जिसमें अशोका ने शिवाजी को 39-28 से मात देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। आकाश, अभिषेक, विकास, मंजू, कविता, अंकित का विशेष सहयोग रहा।