{"_id":"5b87151f42c792466154540b","slug":"153557941113-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता।
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में काजल अव्वल
मवाना। संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन भारत विकास परिषद् मवाना विराट एवं संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन मनोज रस्तोगी, परिषद् के वरिष्ठ सदस्य विजय प्रकाश चतुर्वेदी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या रीना त्यागी ने छात्राओं को बताया कि आज के परिवेश में सबसे ज्यादा परेशानी बेटियों को हो रही है। परंतु वो अपनी हिम्मत से अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं। डॉ. विजय कुमार ने संबोधन में छात्राओं से आह्वान किया कि गलत बात के आगे ना झुके तथा एक होकर लडे़। बेटी पढ़ाओ - बेटी बचाओ पर पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा काजल काकराम प्रथम, आफिया व लाईबा नूर संयुक्त रुप से द्वितीय तथा कक्षा ईशा सिंह एवं दीपाली राणा संयुक्त रुप से तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में सीएफ चौधरी, डॉ. विजय, विजय प्रकाश चतुर्वेदी, दीपक गुप्ता, सुभाष शर्मा, आदेश अग्रवाल थे।
बाढ़ से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग
मवाना। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर खादर में बाढ़ से नष्ट हुई फसल का पीड़ित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा है कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र गंगा खादर में काफी किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं। ऐसे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा धनराशि दिलाए जाने, बाढग्रस्त क्षेत्र में गंगा के किनारे पक्की ठोंकरे बनवाकर स्थाई राहत देने, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की संपूर्ण सरकारी देय स्थगित किए जाने गन्ने का 2017-2018 का भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रतन सिंह, विकास, धर्मपाल, किरणपाल, रामपाल आदि थे।