{"_id":"5b87151a42c7924675343764","slug":"153557940720-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना नगर में बुधवार को भी हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना नगर में बुधवार को भी हुई झमाझम बारिश
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश से सड़कों पर जलभराव, परेशानी
सरधना। नगर में बुधवार को भी शाम के समय झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव के कारण राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सरधना नगर में तहसील रोड, कालंद चुंगी, गंज बाजार, किलाखेवान में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। उधर जुल्हैड़ा में बारिश के दौरान नरेंद्र पुत्र महावीर के मकान की छत गिर गई, गनीमत रही कि मकान के अंदर कोई नहीं था। उधर देहात में भी सड़कों पर जलभराव के कारण राहगीरों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश के कारण कुलंजन-अटेरना राजवाहा पटरी पर मिट्टी का कटान बढ़ गया। दूसरी तरफ गंगनहर पटरी पर भी बारिश में मिट्टी का कटान बढ़ गया।