{"_id":"5b87151842c792466a5067e8","slug":"153557940515-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइलों की जांच के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत
सरधना। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवास बनवाने को नगर के लोगों ने आवेदन फार्म भरकर जमा किए हैं। नेट के माध्यम से भरे गए फार्मों की अब जांच व सर्वे का काम चल रहा हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि कुछ कर्मचारी फाइलों की जांच के नाम पर एक फार्म पर तीन से चार हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। जिसकी शिकायत पूर्व में भी एसडीएम व पालिका ईओ से कर चुके हैं। फार्म भरने के बाद भी अभी तक उन लोगों के मकान नहीं बन सके हैैैै, जिन्होने काफी समय पूर्व आवेदन किया हैं। लोगों का कहना है कि पात्र व्यक्ति भी इस झांसे में आकर रुपये दे देता है, कि कहीं जांच की सर्वे टीम उनका नाम लिस्ट से काटकर किसी दूसरे का नाम पात्रता सूची में शामिल न कर दें। शिकायत करने वालों में यामीन, आदिल, दिलशाद, मोबीन आदि शामिल रहे। उधर इस संबध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह का पूर्व में मामला भी संज्ञान में आया था लेकिन बुधवार को की गई शिकायत का मामला संज्ञान में नहीं है। दोबारा से शिकायत आई हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।