{"_id":"5b87133542c79246683600a2","slug":"15355789211-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर मार्ग बदहाली के आसू बहा रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर मार्ग बदहाली के आसू बहा रहा है
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाली पर आंसू बहा रहा रामराज
बहसूमा। मेरठ और मुजफ्फरनगर की सीमाओं में होने का खामियाजा रामराज की जनता को भुगतना पड़ रहा है। यहां की जनता को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। यहां से गुजरने वाले हस्तिनापुर मार्ग की हालत बदतर है। अब यह मार्ग फूटे खडंजे तथा कच्चे रास्ते के रूप मे पहचान बना चुका है।
रामराज खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों का यहां प्रतिदिन का आवागमन है। इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए रामराज के लोग जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके है। लेकिन हर बार रामराज वासियों को केवल आश्वासन ही मिलता है। इस मार्ग का निर्माण दो जिलों की सीमाओं में अटककर रह जाता है। हस्तिनापुर मार्ग लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर में पड़ता है। जबकि मार्ग के दोनों ओर मुख्य बाजार की दुकानें मेरठ जनपद से जुड़ी है। मेरठ जिले के अधिकारी मुजफ्फरनगर जिले के लोक निर्माण विभाग के अधीन की बात कहकर ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद के लोक निर्माण अधिकारी मेरठ जिले की दुकानें होने की बात कहकर टरका देते है। रामराज को दो जिलों की सीमाओं से सटना ही रामराज का दुर्भाग्य बन गया है।
रामराज के व्यापारी रोहित बंसल ने मुजफ्फरनगर लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से मिलकर फाइल को लखनऊ लोक निर्माण विभाग कार्यालय तक तो भिजवा दिया है। लेकिन अभी तक न तो लखनऊ लोक निर्माण विभाग से अभी तक मार्ग निर्माण स्वीकृत हुआ है और न ही धन रिलीज के लिए आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
नंगला हरेरु में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन
फलावदा। नंगला हरेरु में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व चेयरमैन पुत्र सैयद ईसा ने फीता काटकर किया। नंगला हरेरू मे आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में 55 किलो से कम वजन वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया।(अंडर-15) टूर्नामेंट में करीब 22 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन आयशा खातून के पुत्र सैयद ईसा ने फीता काटकर किया। शमीम रिजवी सालिक, सोहेल, अशरफ आदि उपस्थित थे।