{"_id":"5b870db442c79246344b349a","slug":"153557751310-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालेश्वर मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालेश्वर मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। कस्बे में पनवाड़ी रोड पर श्री बालेश्वर मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा परिक्रमा के बाद धूमधाम से संपन की गई।
मंदिर में पंडित आचार्य संदीप, पंडित विश्वेर प्रसाद द्वारा हवन-पूजन एवं कीर्तन के बाद विधिविधान से मृूर्तियों को स्थापित किया गया। इससे पूर्व कस्बे में बैंडबाजों ढोल-नगाड़ों आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अनिल अहलावत ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उसका नेतृत्व पुरुषोतम उपाध्याय ने किया। उन्होंने बताया कि भगवान भोले भंडारी धनवान और विद्वान पर नहीं बल्की सहज और सरल स्वभाव वाले भक्त को सुख और समृद्धि का वरदान देते हैं। महिलाएं मंगल गीत गाती हुईं मुख्य झांकी का रास्ता बुहारती चल रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान राजकुमार, राजकर्ण, मुकेश चौधरी रहे। इसके बाद आरती और भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान रवींद्र सिंह अहलावत, रघुराज ने ध्वजारोहण किया। शोभायात्रा में देवेंद्र शर्मा, हरवीर सिंह, हरिकृष्ण, शिवकुमार शर्मा, मुन्नी देवी, कमलेश, चौधरी ओंकार सिंह, पंडित शौकेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।