{"_id":"5b7b310542c79246462546bd","slug":"1534800123324-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 24 को जुटेंगे पश्चिम के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में 24 को जुटेंगे पश्चिम के वकील
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गाजियाबाद में वकीलों और पुलिस के बीच मारपीट और कई वकीलों के घायल होने के मामले में गाजियाबाद के वकीलों ने सोमवार को केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी व संयोजक देवकी नंदन शर्मा से मुलाकात कर सहयोग के लिए पत्र दिया।
इस दौरान आयोजित बैठक में समिति चेयरमैन ने अन्य सहयोगी जिलों से बातचीत कर आगामी 24 अगस्त को गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सभागार में समिति की बैठक इस मुद्दे पर बुलाने की घोषणा की। जिसमें सभी जिलों के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री भाग लेंगे। साथ ही हाईकोर्ट बेंच आंदोलन की भी समीक्षा होगी। तय हुआ कि इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक में बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अनिल पंडित व महामंत्री विश्वास त्यागी, परमात्मा शरण गौड़, पूर्व अध्यक्ष रामअवतार गुप्ता, राकेश त्यागी काकड़ा, दर्शनानंद गौड़, नहार सिंह यादव के अलावा मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी, गजेंद्र सिंह धामा, अनिल बख्शी, सुभाष चंद त्यागी, जितेंद्र सिंह, संजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, मनोज गुप्ता, नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।