{"_id":"5b7b302942c792465274a75a","slug":"15347999049-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में भादो जैसे तेवर, बूंदाबांदी बढ़ा रही तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में भादो जैसे तेवर, बूंदाबांदी बढ़ा रही तपिश
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। सावन में बारिश न होने से गर्मी और उमस के भादो जैसे तेवर बने हैं। रोजाना घने बादल तो छा रहे हैं लेकिन केवल बूंदाबांदी होने से तपिश और बढ़ रही है। सावन का आखिरी सोमवार भी सूखा गया, जिसने दिन-रात का तापमान बढ़ा दिया।
सावन मास में एक-दो दिन छोड़ दें तो अच्छी बारिश नहीं हुई। जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा। उमस और गर्मी का आलम यह है कि दिन शुरू होते ही तपिश बढ़ रही है। दोपहर को बादल छाते हैं और फिर धूप खिल रही है। बीच-बीच में हल्की बारिश से भी मौसम में नमी नहीं बन रही है। इसके कारण अगस्त के महीने में तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। जिस कारण से गर्मी ज्यादा परेशान कर रही है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 85 व न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है।
मिलेगी गर्मी से राहत
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष और कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दो दिन बारिश के आसार बन रहे है। बंगाल की खाड़ी से बन रहा सिस्टम फिर से पश्चिम यूपी की तरफ आ रहा है, जिस कारण से मानसूनी बारिश का असर दो से तीन दिन तक दिख सकता है।