फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन

छात्रा को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन

Tue, 21 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन
मेरठ/सरधना। छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर छात्रा को जलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सरधना तहसील में छात्रा को इंसाफ दिलाने की खातिर सैकड़ों लोगों के हाथ उठे। लोगों ने तहसील मुख्यालय पर धरना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तीस लाख रुपये की मदद की मांग की हैं। वहीं, झुलसी छात्रा की हालत गंभीर बनी है। लोगों ने सरधना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार व सीओ सरधना संतोष कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज और दुस्साहसिक वारदात तीन दिन पहले सरधना थाना क्षेत्र में हुई थी। तहसील मुख्यालय में आयोजित धरने में राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम खेड़ा ने पुलिस पर मुकदमे में छेड़छाड़ की धारा नहीं लगाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर सरधना दिलीप सिंह ने कहा कि मुकदमे में पॉक्सो एक्ट लगा है। वहीं, एसएसपी के छात्रा के 25 फीसदी झुलसने वाले बयान पर माफी मांगने की मांग की। एसडीएम एवं सीओ सरधना के देरी से पहुंचने पर धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान सभा के महामंत्री प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विशाल सोम, रालोद नेता संजय चौधरी, जिपं. सदस्य पति विनोद कालंदी, मुदस्सिर राणा, कांग्रेस नेता सपना सोम, सैय्यद राणा, सपा नेता सैय्यद मुमताज अली, कुशवाहा चौबीसी के अध्यक्ष ठा. नरेश सिंह कुशवाह, उदय सिंह मुखिया, रणसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चौबीसी से राजीव राणा, चीनू खेड़ा, सोमवीर सिंह दौलतपुर, अमित राणा रार्धना, कुलदीप चौहान अध्यक्ष चौबीसी कुशवाह, ताजिम प्रधान कालंद, बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम, जॉनी कुशावली, सोनू फरीदपुर, अनिल सिरोही झिटकरी ने धरने को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हो। बिटिया के परिजनों को तीस लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाए। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि आर्थिक मदद संबंधी फाइल शासन को भेजी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद करीब चार घंटे चला धरना-प्रदर्शन स्थगित किया गया। वहीं, तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर बडे़ आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। सीएम को भेजा फैक्स, दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरक्षा सेवा समिति ने सरधना की इस दुस्साहसिक वारदात पर आक्रोश जताया हैं। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। जिसमें दरिंदों के खिलाफ मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कराने और बेटियों के साथ हो रही वारदातों को तुरंत रोकने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में समिति अध्यक्ष नितिन बालियान, विवेक बालियान, प्रीति त्यागी, माहिर सक्सेना, मोहित पुंडीर, आकाश पांडेय समेत आदि रहे।



हर बिंदु पर बारीकी से जांच
छात्रा की हालत गंभीर हैं। आरोपियों पर ठोस कार्रवाई की जा रही हैं। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं की। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी

खास बातें:
सरधना में छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को घर में घुसकर जलाने का मामला
तहसील में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed