{"_id":"5b79dcbc42c79246560424b2","slug":"15347130111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविर का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविर का आयोजन।
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। इनरव्हील क्लब मवाना रेनबो द्वारा आर्य समाज मंदिर में रविवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
आर्य समाज मंदिर में आयोजित एक दिवसीय योग शिविर में योग शिक्षिका रेनू यादव ने उपस्थित महिलाओं को योगाभ्यास कराया। उन्होंने महिलाओं को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रामरी, ध्रुव आसन, त्रिकोणासन, पदमासन आदि कराए। बताया कि यदि आप योगाभ्यास प्रतिदिन करेंगे तो बीमारी दूर भाग जाएगी। अध्यक्ष संगीता रस्तोगी ने योग के महत्व एवं खानपान का हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पडे़गा। इसके बारे में विस्तार से बताया। योगाभ्यास में शिवानी दुबलिश, अचला गुप्ता, मीनू रस्तोगी, डॉ. शक्ति साहनी, अमिता रस्तोगी, निशा गोयल, अंजली, गुप्ता, प्रियंका रस्तोगी, सविता रस्तोगी, प्रभा, लक्ष्मी, नीरू रस्तोगी आदि रही।
प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले सकेंगे बेरोजगार
मवाना। सोसायटी फार सोशल वैंचर्स मेरठ द्वारा गांव किनानगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवक-युवतियों को जागरूक किया गया।
संस्था की मुख्य कार्यकारी सुनीता गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित युवक-युवतियों को बताया कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग के प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर उम्मीदवार खादी और ग्रामोद्योग आयोग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बैंकों से ऋण लेकर अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न संक्रामक रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई।