{"_id":"5b79dcb942c79246675305cd","slug":"153471300814-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को एक सूत्र में बांधना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को एक सूत्र में बांधना जरूरी
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। मानव एकता संस्था की बैठक रविवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल वैद्य के आवास पर हुई। इसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके बौद्ध एवं संस्थापक सुनील जैवाल, प्रदेशाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने कस्बा निवासी नगर पंचायत सफाईकर्मी यूनियन के अध्यक्ष संजय भुईयार को संस्था की सदस्यता दिलाई एवं जिला सचिव मनोनीत किया।
इस अवसर पर आरके बौद्ध ने कहा कि समाज में वैमनस्यता एवं अशांति बढ़ती जा रही है। वर्तमान में भौतिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। मनुष्य के प्रति सद्भाव एवं दयालुता का भाव रखना चाहिए। समाज के सभी वर्गों का समान रूप से उद्भव एवं विकास होना चाहिए। मानव समाज को एकता के सूत्र में बंधना वर्तमान युग में आवश्यक हो गया है। मानव एकता संस्था क्षेत्र में मानवता की भलाई के लिए प्रयास कर रही है। बैठक की अध्यक्षता सतपाल ने की एवं संचालन प्रदीप तथा कमल वैद्य ने किया। कार्यक्रम में रमेश सिंह ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष, सुरजीत ढाली को विधानसभा क्षेत्र प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में राहुल ढींगरा, विशाल बैनीवाल, किरन सिंह भुईयार, भानु ठाकुर, शुभम छजलाने, राजा आदि शामिल रहे।
बंदरों के हमले में किशोरी घायल
हस्तिनापुर। कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां मोहल्ला प्रभातनगर निवासी अमर सिंह की 16 वर्षीय पौत्री तनीशा सुबह घर में बैठी थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से किशोरी बदहवास हो गई एवं जान बचाकर घर के अंदर भागी। बंदरों ने उसके बाएं हाथ में काटकर उसे जख्मी कर दिया। जिससे किशोरी घायल हो गई। शोर सुनकर बचाव के लिए आये घर के अन्य सदस्यों पर भी खूंखार बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे उन्होने दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई। बंदरों के हमले से सहमी किशोरी सदमे में आ गई। जिसे उसके परिजन इलाज के आए निजी चिकित्सक के पास ले गए एवं प्राथमिक उपचार कराया। किशोरी के हाथ में कई टांके आए हैं। बंदरों की बढ़ती संख्या कस्बावासियों के परेशानी का सबब बनी है।
विज्ञापन
ईद उल अजहा शांतिपूर्वक मनाने की अपील
हस्तिनापुर। ईद उल अजहा को शांतिपर्वूक तरीके से मनाने के लिए रविवार को थाने पर ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान भी शामिल रहे। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र ने ग्रामीणों को त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाने की सलाह दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं। वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार ने मनेाहरपुर कॉलोनी को जाने वाले मार्ग को पक्का बनाने की मांग रखी थी। जिसे नगर पंचायत ने बनाने को कहा था परंतु कॉलोनी की पश्चिम दिशा के रास्ते को रोके जाने के लिए राजकीय कृषि डेयरी फार्म के अधिकारियों द्वारा फार्म की चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने इसका कई बार विरोध किया। हालांकि कुछ दिन कार्य बंद है। आज चेयरमैन अरुण कुमार ने कॉलोनीवासियों के रास्ते को खुला रखने के लिए उपजिलधाकारी से मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि कॉलोनीवासियों की समस्या का समाधान कराने के लिए वे डेयरी फार्म प्रबंधक से वार्ता करेंगे। वहीं, कस्बावासियों ने कस्बे में बड़ी तादाद में घूम रहे शूकरों पर रोक लगाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। विजय सिंह चौहान एवं करन सिंह ने कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकाें की संख्या बढ़ाने की मांग की। अन्य स्कूलों में संबद्ध शिक्षकाें को मूल विद्यालय में भेजने की मांग उठाई। इस पर अधिकारियों ने उन्हें समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आश्वासन दिया। वहीं, ग्राम जलालपुर जोरा में प्राइमरी स्कूल में ग्रामीण भैंस बांधते हैं उन्हें हटाए जाने की मांग की। यहां पर करन सिंह, रजनीश, सागर, अशोक पाइक एवं प्रहलाद आदि रहे।
अटल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
हस्तिनापुर/किठौर/बौंद्रा। कस्बे के मुख्य बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर भाजपा नेता सोमनाथ पपनेजा ने कहा कि अटल जी देश के लिए समर्पित सभी वर्गों के नेता थे। वे किसी पार्टी विशेष से नहीं बंधे थे। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में देश की सेवा की और पोरखण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया। जिस पर पूरे देश को नाज है। देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर बालमुकन्द बत्रा, सोमनाथ पपनेजा, गौरव गुर्जर, गोपाल शर्मा, नारायण, अशोक कपूर, राजीव चैाधरी गोपाल कुकरेजा, सुभाश मनचंदा, हरिओम शर्मा आदि शामिल रहे।
किठौर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में रविवार को भाजपा कार्य़कर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी। इस मौके पर बिट्टू वर्मा, सचिन कंसल, प्रदीप त्यागी, पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़, नरेश गोयल, मनोज, उदित गोयल, रमन जयसवाल, अगम कौशिक, ऋषि प्रधान, नंदू वाल्मीकि, मोहम्मद अहमद चौधरी, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बौंद्रा क्षेत्र के गांव ललियाना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा के कार्यकर्ता वसीयत अली के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी बेहतरीन राजनेता थे। वे किसानों एवं मजदूरों के हितैषी थे। इस मौके पर राशिद अली, शकील अहमद, इकराम अली, आस मोहम्मद, उम्मेद अली, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे ।