{"_id":"5b77316742c792465d1d1e89","slug":"153453807818-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मिल बाईपास पर बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में झगड़े एवं फायरिंग की सूचना पर पुलिस दौड़ी। हालांकि पुलिस को वहां पहुंचने पर खानाबदोश के दो पक्षों में मकान के विवाद को लेकर झगड़े की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
चीनी मिल बाईपास पर बृहस्पतिवार देर रात खानाबदोश के दो परिवारों में मकान के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच किसी ने पीआरवी को फायरिंग एवं एक युवक के गोली लगने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। उसे फायरिंग एवं फायरिंग में किसी युवक के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उन्हें शुक्रवार को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि फायरिंग का कोई मामला नहीं था। खानाबदोश के दो परिवारों का मकान को लेकर विवाद था।