फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सभासद पति के पक्ष में उतरे वार्डवासी

सभासद पति के पक्ष में उतरे वार्डवासी

Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सभासद पति के पक्ष में उतरे वार्डवासी
मवाना। सभासद पति पर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए बृहस्पतिवार को वार्ड के लोग उनके पक्ष में उतर आए। उन्होंने बैठक करके आरोप लगाने वाले अधिशासी अधिकारी की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

बताते चलें कि वार्ड 11 की सभासद सोनिका गुप्ता के पति गोविंद गुप्ता पर अधिशासी अधिकारी हेमराज ने एक सफाई कर्मचारी से रुपये लेने का आरोप लगाया था। जिस पर सभासदों ने बैठक कर अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण कराने के लिए एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपा था। सभासद पति ने इस मामले में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को इस मामले में वार्ड के लोग सभासद पति के पक्ष में उतर आए। पुनीत कुमार के आवास पर आयोजित हुई बैठक में सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी के बयानों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पालिका में इन दिनों लोग पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि से जूझ रहे हैं। इन सब की शिकायत करने वालों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। यहां मुंशीराम, धीर सिंह, ओमपाल, सुशील, ब्रजपाल, मौ. आसिफ, विवेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed