{"_id":"5b6df8b14f1c1b40368b51b0","slug":"153393373710-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से वेस्ट यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से वेस्ट यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में आज (शनिवार) मौसम के बदलने के आसार है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। मानसूनी बारिश का यह दौर रुक रुककर स्वतंत्रता दिवस तक चल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 48 घंटे तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
वेस्ट यूपी में गर्मी का पारा एक बार फिर चढ़ गया है। अगस्त में पारा पहली बार 36 के पार पहुंच गया है। जिसके चलते गर्मी ने फिर से असर दिखा दिया। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी में बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम होने के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 76 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी मेें दो दिन तक मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद फिर से 14-15 को अच्छी बारिश हो सकती है।
पिछले छह दिन तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 31.6 26.7
6 29.1 24.4
7 32.9 24.5
8 34.0 24.6
9 34.2 25.7
10 36.2 26.3