फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कबड्डी में बनारस की टीम ने मेरठ को हराया

कबड्डी में बनारस की टीम ने मेरठ को हराया

Sat, 11 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में बनारस की टीम ने मेरठ को हराया
सरधना(मेरठ)। ग्राम दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार से तीन दिवसीय 42वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ। अपराह्न करीब तीन बजे सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई द्वारा फीता काटकर चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया गया। चैम्पियनिशिप के पहले दिन पांच मैच खेले गये। चैम्पियनशिप में प्रदेश के 28 संघ की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

चैम्पियनशिप का पहला मैच मेरठ एवं बनारस की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बनारस की टीम ने 30 अंक बनाये और मेरठ की टीम मात्र आठ अंक ही प्राप्त कर सकी। जिसमें बनारस की टीम ने 22 अंकों की बढ़त से मेरठ की टीम को हरा दिया। दूसरा मैच बिजनौर व मुजफ्फरनगर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर की टीम ने तीन अंक प्राप्त किए और मुजफ्फरनगर की टीम ने 22 अंक प्राप्त किए। बिजनौर की टीम को 19 अंकों की बढ़त से हराया। तीसरा मैच शामली एवं झांसी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें शामली की टीम ने 15 व झांसी की टीम मात्र 3 अंक ही प्राप्त कर सकी। चौथा मैच गोरखपुर एवं झांसी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम ने 32 और झांसी की टीम तीन अंक प्राप्त कर सकी। जिसमें गोरखपुर की टीम विजयी रही। बागपत एवं फैजाबाद की टीम के बीच मैच हुुआ। जिसमें बागपत की टीम ने 21 एवं फैजाबाद की टीम ने 11 अंक प्राप्त किए। चैम्पियनशिप के पहले दिन बनारस, गोरखपुर, शामली की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कबड्डी सचिव राजेश कुमार, मेरठ जिले के अध्यक्ष पवन गोयल, जिला कबड्डी संघ के जिला सचिव गजेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप सचिव प्रभात पांडेय, मोहम्मद अकरम, ईश्वरपाल मुखिया, ओम सिंह वर्मा, सतेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। जिला कबड्डी संघ के सचिव जगेंद्र चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय चैम्पियनशिप का 13 अगस्त को समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
तीन दिवसीय 42वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारंभ
सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई ने फीता काटकर किया चैम्पियनशिप का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed