फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी पंचायत विकास खण्ड माछरा ने अधिसूचना जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी

उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी पंचायत विकास खण्ड माछरा ने अधिसूचना जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी

Sat, 04 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी पंचायत विकास खण्ड माछरा ने अधिसूचना जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी
माछरा। ब्लॉक माछरा के गांवों में होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी पंचायत विकास खंड माछरा ने अधिसूचना जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। एक प्रधान, एक बीडीसी सदस्य तथा दो ग्राम पंचायत के पद रिक्त हैं। जिसके लिए ब्लॉक में तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत ओपी कौशिक एवं निर्वाचन अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि पंचायत के उपचुनाव के लिए आठ अगस्त को नामांकन पत्र सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ अगस्त की सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नामांकन पत्र वापसी 10 अगस्त को सुबह 10 से 3 बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। हालांकि मतगणना 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह की मृत्यु हो जाने से सीट रिक्त हो गई थी। यहां पर ग्राम प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं, बीडीसी सदस्य सीट 66 नित्यानंदपुर एवं फतेहपुर नारायण गांवों को मिलाकर बनाई गई थी। यहां बीडीसी सदस्य ईश्वर चंद की मृत्यु के बाद पद रिक्त हो गया। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। वहीं, मवी में ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड सात के महेश चंद की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद यह सीट रिक्त हो गई। यह सीट अनारक्षित थी। गांव अमरपुर में नरेश की मृत्यु हो गई थी। जिससे यह सीट रिक्त हो गई यह सीट अनारक्षित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने बताया कि आरक्षण वाली सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तहसील से जारी किया गया जाति प्रमाण-पत्र नामांकन के साथ लगाना जरूरी है।
मुख्य बातें
मतदान 17 अगस्त सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed