{"_id":"5b6377df4f1c1b8d3e8b4ce6","slug":"153324540114-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन रहा सिस्टम, जल्द सावन बरसने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन रहा सिस्टम, जल्द सावन बरसने के आसार
Updated Fri, 03 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सूखे जा रहे सावन के जल्द बरसने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो सिस्टम बनने से वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों में तो बारिश हो सकती है। लेकिन मेरठ और आसपास अभी सिस्टम कमजोर है। इस दौरान फुहार तो पड़ सकती हैं। अच्छी बारिश पांच अगस्त के बाद होगी।
सावन मास लगे हुए एक सप्ताह बीतने को है। लेकिन अभी तक एक बार भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिस कारण से मौसम का मिजाज फिर से गर्म होने लगा है। अगस्त माह के शुरू होते ही तापमान भी 35 डिग्री पर पहुंच गया है। बदलते मौसम के साथ दिन-रात का पारा बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म दिख रहा था। सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं थी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई।
धोखा दे रहे बादल
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले 5 अगस्त तक अभी सिस्टम कमजोर हो रहा है, जिस कारण से अच्छी बारिश के आसार कम दिख रहे हैं। वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों में तो ठीकठाक बारिश हो सकती है। लेकिन मेरठ और आसपास सिस्टम कमजोर होने से शुरुआती दौर में बारिश का असर कम दिख रहा है। हालांकि उमस बढ़ने पर बारिश हो सकती है।