फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया

सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया

Fri, 03 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया
मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न कॉलेजों में सेल्फी विद कैंपस का महाअभियान चलाया गया।
विज्ञापन

महाअभियान का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रज्जवल चौहान किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्प्रिंग डेल्स, स्वामी कल्याण देव, एचआईटीएम, ज्ञान श्री, नवजीवन इंटर कॉलेज आदि अभियान चलाया। अभिषेक आर्य ने कॉलेज के प्राचार्य एवं छात्रों से परिषद की कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से वार्ता की। यहां कपिल सिरोही, सनी कोहला, जितेंद्र, समीर, अवनीश, मंथन रस्तोगी, मयंक गोयल, स्पर्श रस्तोगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बच्चों को किए जूते वितरित
मवाना। गड़ीना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को बृहस्पतिवार को जूते वितरित किए गए।
ग्राम पंचायत समन्वयक अनवर अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामवती, समिति अध्यक्षा बबली व शाहनवाज अहमद ने किया। इसके बाद बच्चों को जूते वितरित किए गए। जूते पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। अनवर अहमद ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चों के अभिभावकों को सर्वशिक्षा अभियान की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर सरल कुमार, सनुज देवी, सीमा, नरेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed