{"_id":"5b6371574f1c1ba33e8b4cee","slug":"15332437283-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को नारी निकेतन भेजने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को नारी निकेतन भेजने की लगाई गुहार
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेटी को नारी निकेतन भेजने की मांग
मवाना। नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी माता-पिता अपनी बेटी को थाने लेकर पहुंचे । दंपति ने बेटी को नारी निकेतन भेजने की पुलिस से गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने दंपति को एसडीएम से आदेश लाने की बात कहीं। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति बृहस्पतिवार को अपनी नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित दंपति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कभी भी बिना बताए घर से चली जाती है और कई-कई दिन घर से लापता रहती है। बृहस्पतिवार को भी वह उसे ढूंढकर थाने लेकर पहुंचे। दंपति ने बेटी को नारी निकेतन भेजने की गुहार लगाई। पुलिस ने दंपति को एसडीएम मवाना से आदेश लाने की बात कहीं। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि दंपति को आदेश लाने के लिए कहा गया है। आदेश लाने पर किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया जाएगा।
-शरद गुप्ता