फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अंडर पास की मांग को लेकर महा पंचायत, प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार, मुचलका पाबंद कर छोडा

अंडर पास की मांग को लेकर महा पंचायत, प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार, मुचलका पाबंद कर छोडा

Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अंडर पास की मांग को लेकर महा पंचायत, प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार, मुचलका पाबंद कर छोडा
खरखौदा। फफूंडा-पीलपीखेड़ा संपर्क मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास की मांग को लेकर सपा नेताओं के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को फफूंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महापंचायत हुई। इसमें प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया। यहां दर्जनभर लोगों ने गिरफ्तारी दी। उन्हें मुचलका पाबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है। जिसमें निर्माण कंपनी फफूंडा में बन रहे बाईपास पर 22 गांवों को जोड़ने वाले पीलपीखेड़ा संपर्क मार्ग पर अंडरपास नहीं बनाया जा रहा है। गांव फफूंडा, पीलपीखेड़ा एवं अन्य कई गांवों के लोग अंडर पास की मांग कर रहे हैं। अंडरपास की ऊंचाई कम होती है। वहीं, मीट फैक्ट्रियों से निकलने वाले कंटेनर की ऊंचाई अधिक होती है। इसे लेकर फैक्ट्री स्वामी अंडरपास निर्माण का विरोध कर रहे हैं। अंडरपास की मांग को लेकर गांव फफूंडा समेत कई गांवों के लोग निर्माणाधीन बाईपास रुकवाकर दो दिन धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। भाजपा जनप्रतिनिधियों ने अंडरपास निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने गांव फफूंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों एवं विरोध कर रहे दूसरे पक्ष के साथ बैठक की थी। दो माह बाद भी अंडरपास पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर चार दिन पहले गांव फफूंडा निवासी जिला पंचायत सदस्य पति संदीप प्रधान के आवास पर सपा नेता ओमपाल गुर्जर की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को फफूंडा में संदीप प्रधान व उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान के नेतृत्व में प्राचीन शिव मंदिर पर महापंचायत हुई। इसमें गांव फफूंडा, लालपुर, पीलपीखेड़ा, सेतकुआं समेत कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। मुख्य अतिथि ओमपाल गुर्जर ने भाजपा जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। कहा कि वे लोगों को छल कर रहे हैं। इसलिए अंडरपास की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। वहीं, संदीप प्रधान ने कहा कि जनता दोनों जनप्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। अंडरपास की लड़ाई उनके नेतृत्व में बनने तक लड़ी जाएगी। यदि अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ तो वे पचास परिवारों के साथ पलायन करने को मजबूूर होंगे। इस पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इस पर पुलिस ने दर्जनभर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बाद में थाने से मुचलका पाबंद कर छोड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौदान पहलवान ने की तथा संचालन संदीप प्रधान ने किया। उधर, थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी एवं नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा को ग्रामीणों ने डीएम एवं एनएचएआई के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां अमित चपराना, सतीश प्रधान, हरीश प्रधान, विजय फौजी, संतरपाल चपराना, करतारे, हरदीप भड़ाना, सोनू, नितिन भड़ाना, नम्मू भड़ान, विदुर पंडित, आकाश भड़ाना, सोनू नंबरदार, अंजू, चांदनी, सरिता, अंजलि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने मांगा एक सप्ताह का समय
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि अंडरपास के लिए ग्रामीण गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं। इसमें खरखौदा इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से कांवड़ के चलते एक सप्ताह का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की उस समय बनी सहमति केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेज दी है।-सोमेंद्र तोमर, दक्षिण विधायक
हम केवल मार्ग का निर्माण कर रहे हैं। एनएचएआई के आदेश के मुताबिक निर्माण कराया जाएगा। यदि एनएचएआई अंडरपास का आदेश दे तो बनाया जाएगा। अभी तक अंडरपास का आदेश नहीं मिला है। -एसके मिश्रा मैनेजर एपको इंफ्राटक कपंनी
मुख्य बातें
सपा नेताओं के नेतृत्व में फफूंडा गांव के शिवमंदिर में किया गया आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed