फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला आत्म रक्षा के गुर बताये

महिला आत्म रक्षा के गुर बताये

Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
महिला आत्म रक्षा के गुर बताये
खरखौदा। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को खरखौदा इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। रास्ते एवं कॉलेज में छेड़छाड़ का मामला होने पर तुरंत शिक्षकों एवं माता पिता को बताएं। कहीं रास्ते में जाने के दौरान यदि कोई व्यक्ति छेड़छाड़ करता है तो सर्वप्रथम चिल्लाएं। जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो जाएं तथा आरोपी का आत्मबल गिर जाए। इससे उसे पकड़ा जा सके। किसी भी तरह से 100 नंबर पर काल कराएं। इसके बाद महिला एवं युवती 1090 वूमैन हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम एवं पता गुप्त रखा जाता है। बच्चियों को छेड़छाड़ के तहत यदि कोई महिला एवं युवती आत्मरक्षा के दौरान आरोपी पर वार करती है तो उसे अपराध नहीं बल्कि आत्मरक्षा का अधिकारी माना जाएगा। रास्ते में आने जाने के दौरान किसी के बहकावे में न आएं। वहीं, एसआई दीपक एवं महिला कांस्टेबल भुवनेश एवं पंकज चौधरी ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed