फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तराई में बरसेंगे बादल, मैदान में होगी बूंदाबादी

तराई में बरसेंगे बादल, मैदान में होगी बूंदाबादी

Wed, 01 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
तराई में बरसेंगे बादल, मैदान में होगी बूंदाबादी
मोदीपुरम (मेरठ)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को तीन दिन तर करने वाले बादल अब तराई क्षेत्र की तरफ मुड़ गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी इनपुट में कहा है कि अभी शाहजहांपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्र में 48 घंटे में हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कभी बादल तो कभी धूप से मौसम रोजाना बदल रहा है। मौसम में आ रहे परिवर्तन के साथ हल्के बादल अभी भी बने हैं। हालांकि कहीं कहीं बूंदाबांदी ही हो रही है। सोमवार के मुकाबले दिन का तापमान थोड़ा कम हुआ, जबकि रात का तापमान स्थिर है। हालांकि उसके बाद भी उमस का असर अभी कम होता नहीं दिख रहा है। दो दिन से बादलों के बीच बारिश का इंतजार है। मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला हुआ दिखा। सुबह के समय बादल तो छाए हुए थे। लेकिन बारिश नहीं हुई। इस बीच दिन में मौसम धीरे-धीरे साफ हुआ तो उमस भी बढ़ गई। जिस कारण शहरवासियों को गर्मी भी झेलनी पड़ी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में मेरठ और आसपास जनपदों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि तराई क्षेत्र शाहजहांपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर आदि में मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जुलाई में टूटा रिकॉर्ड
जुलाई माह में हुई तीन दिन तक बारिश ने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जुलाई माह में बारिश 544.4 मिमी रिकॉर्ड की गई है। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्र्दता 78 व न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed