फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीआईजी पीएसी सेवानिवृत, दी विदाई

डीआईजी पीएसी सेवानिवृत, दी विदाई

Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी पीएसी सेवानिवृत, दी विदाई

विज्ञापन

डीआईजी पीएसी सेवानिवृत्त, दी विदाई
मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी के डीआईजी अजय मोहन शर्मा और लिपिक नरेंद्र स्वरुप को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। फूलों से दोनों का स्वागत किया।
अजय मोहन शर्मा 1982 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। वर्ष 2001 प्रमोशन के बाद भारतीय पुलिस सेवा में आए। इसके बाद मऊ, कासगंज, रायबरेली, एटा, शामली, फिरोजाबाद में एसएसपी रहे। वर्ष 2002 में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 2014 में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नित हुई। पिछले करीब सवा साल से छठी वाहिनी पीएसी में डीआईजी थे। इसके अलावा नरेंद्र स्वरुप शर्मा को भी सेवानिृवत्त होने पर सम्मानित किया गया। दोनों का पीएसी के अधिकारियों ने सम्मान किया और बधाई दी। सेनानायक वीरेंद्र मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार दशक की नौकरी के बाद 26 पुलिसकर्मी सेवानिृवत्त
मेरठ। पुलिस विभाग में करीब चार दशक की नौकरी के बाद मंगलवार को 26 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। एसएसपी ऑफिस से एसआई आंकिक कुलदीप शर्मा, एसपी देहात के वाचक एचसीपी रामधन यादव, शेर सिंह और सुरेंद्रपाल सिंह हैं। वहीं एसआई जगदीप सिंह, एचसीपी अमरपाल सिंह, यादराम सिंह, रनवीर सिंह, रामेश्वर त्यागी, सत्यपाल सिंह, तेजपाल सिंह, शेर सिंह, राजवीर सिंह, सुरेशपाल, धर्मपाल, सुंदरलाल, कृष्णवीर सिंह, रामधन, जिले सिंह, वीर सिंह, सूरज त्यागी, फतेह सिंह, संतरलाल, रामप्रकाश गौतम, राजसिंह यादव, श्रीनिवास, बनवारी लाल हैं। पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार, वाचक अजीत सिंह ने सभी को सम्मानित किया। आपबीती सुनाकर अफसरों के सामने पुलिसकर्मी अपने परिजनों के सामने ही भावुक हो गए। एचसीपी रामधन सिंह और शेरसिंह ने बताया कि मेरठ से भर्ती होकर यहीं से सेवानिृवत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed