{"_id":"5b59f8fb4f1c1bde6d8b4972","slug":"15326230944-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो ने चाय की दुकान पर सरोज के पिता संग ली चाय की चुस्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो ने चाय की दुकान पर सरोज के पिता संग ली चाय की चुस्की
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ढिकौली गांव में चल रही बॉलीवुड की फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग के दौरान बृहस्पतिवार को चाय की दुकान पर बैठे हीरो एवं सरोज के पिता का सीन फिल्माया गया। शूटिंग देखने के लिए बारिश में भी ग्रामीण डटे रहे।
बताते चलें कि ढिकौली गांव में बीती 16 जुलाई से फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग चल रही है। फिल्म में सना कूपर मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं। जबकि अभिनेता की भूमिका रणदीप राय, गौरव पांडे निभा रहे हैं। फिल्म में सबसे बड़े कलाकार की भूमिका में कुमुद मिश्रा हैं, जो सरोज के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के बाजार में एक चाय की दुकान का दृश्य फिल्माया गया। जिसे डायरेक्टर ने अपने कैमरे में कैद किया। हल्की-हल्की बूंदाबांदी ऊपर से पॉलिथीन से ढका सेट के बीच शूटिंग की गई। सबसे पहले डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने शूटिंग का सीन रिकार्ड करने से पहले गणपति की पूजा की। इसके बाद शूटिंग शुरू की गई। शूटिंग में कुमुद मिश्रा यानि सरोज के पिता और अभिनेता चाय की दुकान पर पहुंचते हैं। दोनों चाय पीते हुए बातें करते हैं। चाय पीने के बाद सरोज के पिता उठकर चले जाते हैं। इसी बीच कट की आवाज आती है और शूटिंग रोक दी जाती है। तीन-चार बार इस दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए डायरेक्टर को मेहनत करनी पड़ी। शूटिंग शुरू होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग जाती है। हल्की बूंदाबांदी में भी हीरो को देखने के लिए भीड़ डटी रही। सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीणों को भागने का प्रयास किया परंतु भीड़ नहीं गई।
कई फिल्मों में काम कर चुके हैं कुमुद मिश्रा
मशहूर अभिनेता कुमुद मिश्रा फिल्म सरोज का रिश्ता में सरोज के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि कुमुद मिश्रा कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्म बना चुके हैं। सलमान खान की फिल्म सुल्तान में उन्होंने सलमान के कोच की भूमिका निभाई थी। वहीं, अनुष्का शर्मा के पिता का रोल अदा किया था। इसके अतिरिक्त जोली एलएलबी 2 में उन्होंने सफलता के लिए फर्जी एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। क्रिकेटर धोनी के जीवन पर बनाई गई फिल्म धोनी में भी वह नजर आए। इसके अलावा अक्षय कुमार की रुस्तम आदि फिल्म में भी उन्होंने काफी दमदार किरदार निभाकर आडियंस में अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
सूरत नहीं सीरत हो अच्छी
सरोज का रिश्ता फिल्म पारिवारिक है। पूरी फिल्म सरोज के ईदगिर्द घुमती रहती है। डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना बताते हैं कि इस फिल्म में सरोज को काफी मोटी दिखाया गया है, लेकिन परिवार से मिले संस्कार उसके मोटापे को छुपाने का काम करते हैं। गांव से निकलकर शहर में पढ़कर आने वाली सरोज अपने संस्कार नहीं भूलती। मोटापे की वजह से पूरा परिवार उसकी शादी के लिए परेशान रहता है, लेकिन सरोज के पिता को उसकी शादी की कोई चिंता नहीं रहती। क्योंकि उन्हें अपने संस्कार पर भरोसा होता है। उनका मानना है कि सूरत से नहीं उनकी बेटी को उसकी सीरत से लड़का पसंद करेगा। होता भी कुछ ऐसा ही है। फिल्म का अभिनेता सरोज के संस्कारों को देखकर उससे प्रेम करने लगता है।