{"_id":"5b59ebd04f1c1bab7d8b4c95","slug":"15326197232-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूक रूक कर हो रही बरसात में मकान गिरा, मलबे में वृद्घ दंपति दबे, महिला की मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूक रूक कर हो रही बरसात में मकान गिरा, मलबे में वृद्घ दंपति दबे, महिला की मौत,
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा(मेरठ)। क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बरसात से गांव घोसीपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें वृद्ध दंपति मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद मेरठ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की हालत भी गंभीर बताई है।
घोसीपुर में नूर मोहम्मद अलवी पुत्र गफूर का परिवार रहता है। नूर मोहम्मद के चार बेटे हैं। वह पत्नी प्यारी के साथ बडे़ पुत्र जान मोहम्मद के मकान में रहता है। जान मोहम्मद गांव में ही एक किसान के यहां ट्रैक्टर चालक है। क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर बरसात होने से कच्ची छत टपक रही है। जान मोहम्मद आज सुबह काम पर चला गया था। उसकी पत्नी नसीम अपने चार बेटों सुहेब, जुनैद, जुबैर व इकरार को लेकर मेरठ में खरीदारी करने चली गई। घर पर नूर मोहम्मद (70) एवं उसकी पत्नी प्यारी (65) थे। इसी दौरान दो कमरों का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे उसमें सो रहा वृद्ध दंपति मलबे में दब गया। पड़ोसी मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे से दोनों को निकालने में कड़ी मशक्कत की। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने में काममयाबी हासिल की। हादसे की जानकारी पाकर नूर मोहम्मद का बेटा व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने वृद्धा प्यारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नूर मोहम्मद की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस लौट गई। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे लेखपाल परविंद्र सिंह ने कार्रवाई पूरी करके रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
प्रशासन की ओर से तहसील टीम मौके पर पहुंची। उसने जांचकर भारी बरसात के चलते प्राकृतिक आपदा में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। -निशा अनंत, एसडीएम मेरठ सदर
विज्ञापन
वह सूचना पाकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने से पहले ही मलबे में दबे वृद्ध दंपति को अस्पताल भेज दिया था। जिसमें महिला की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा
पीडित परिवार ही आर्थिक हालत नाजुक है। प्रशासन एवं शासन से अपील है कि पीड़ितों की मदद की जाए।- इदरीश खान क्षेत्रीय पार्षद
बाजार जाने से बचीं पांच जान
जान मोहम्मद के अनुसार उसकी रिश्तेदारी में शादी समारोह होने के कारण उसकी पत्नी एवं चार बच्चे सामान खरीदने बाजार गए हुए थे। यदि वे भी मकान के अंदर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।