{"_id":"5b58968f4f1c1bde6d8b461d","slug":"15325323615-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाता को जैविक खाद से खेती करने को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता को जैविक खाद से खेती करने को किया प्रेरित
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान कल्याण सम्मेलन में दी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनकी जानकारी देने के लिए बुधवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता उदयवीर सिंह ने की। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है। भाजपा सरकार में ही किसानों का भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहली सरकार में किसानों का एक-एक साल तक गन्ने का भुगतान नहीं हो पाता था, लेकिन भाजपा सरकार में किसानों का भुगतान लगभग पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली सरकार में यदि किसानों के खेत का ट्रांसफार्मर फुंक जाता था तो कई-कई दिन तक किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रांसफार्मर लेने के लिए खड़े रहना पड़ता था। भाजपा सरकार में किसानों को फसलों का वाजिब दाम मिल रहा है। जिस कारण देश का किसान खुशहाल हो रहा है। यदि किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। इसलिए सरकार की मंशा किसान को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाना है। भाजपा नेता विमल शर्मा ने कहा कि किसान जैविक खेती पर जोर दें। जिससे आने वाली पीढ़ी को उपजाऊ जमीन विरासत में दे सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने का एमएसपी 20 रुपये बढ़ाया है, आज तक किसी सरकार में इतना नहीं बढ़ाया है। कार्यक्रम में एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, गुड्डू वर्मा, अजित चौधरी, डॉ. सुनील, सुधा चौहान, संजीव बंसल, सोनू त्यागी, जितेंद्र, देवेंद्र त्यागी, सुभाष दीक्षित, राजेंद्र, मनोज, आशीष रस्तोगी, सतेंद्र, निपुण चौहान, विनोद, रूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
एथनोल के प्लांट लगाने पर जोर
हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि गन्ना किसानों का भुगतान समय से हो सके और सरकार को अधिक फायदा हो। इसके लिए वह शुगर मिलों को एथनोल के प्लांट लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। जिससे मिल में ही शीरे की खपत हो जाए। प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार मिलों को रुपये देने के लिए तैयार है।