फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शूटर रुबीना को राइफल के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

शूटर रुबीना को राइफल के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

Wed, 25 Jul 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
शूटर रुबीना को राइफल के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
मवाना। बहसूमा क्षेत्र की नेशनल शूटर एवं टीम इंडिया की खिलाड़ी रुबीना सैफी को आर्थिक सहायता देने के लिए बुधवार को जांच एसडीएम के यहां पहुंची। जिस पर एसडीएम ने रिपोर्ट लगाकर जिलाधिकारी को वापस भेज दी है।
विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी रुबीना सैफी फिलहाल इंदौर में बीएसफ में तैनात है। रुबीना ने 2012 में शूटिंग शुरू की थी और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीते। हालांकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रुबीना आज तक अपनी राइफल नहीं ले सकी और न ही उसका लाइसेंस बन सका। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी। 12 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने नेशनल शूटर रुबीना के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर बुधवार को जिलाधिकारी के यहां से एसडीएम मवाना के पास रुबीना को आर्थिक सहायता देने के लिए जांच पहुंची। एसडीएम मवाना ने जांच के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि रुबीना नेशनल शूटर है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह राइफल नहीं खरीद सकी है। आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
विज्ञापन


कमेटी को भंग किया
मवाना। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष सायमा जमीर के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी ने बुधवार को समस्त ब्लॉक एवं जिला कमेटी की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से कमेटी भंग कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर बैठक कर जल्द नई कमेटी का गठन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed