फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेईमान हो गया मौसम, बारिश दे रही धोखा,

बेईमान हो गया मौसम, बारिश दे रही धोखा,

Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बेईमान हो गया मौसम, बारिश दे रही धोखा,

विज्ञापन
मोदीपुरम। जुलाई माह खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक ठीक से बारिश नहीं हुई है। क्षेत्रवार हो रही बारिश से गर्मी और उमस भी बढ़ जाती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो क्षेत्रवार बारिश से मानसून कमजोर होता है।

मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। शाम को करीब पांच बजे शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जो 15 मिनट बाद ही बंद हो गई। वहीं बारिश के साथ-साथ धूप भी निकली हुई थी। इसके बाद उमस और बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.6 डिग्री व रात के तापमान केे 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मंगलवार को भी शहर में हल्की बारिश हुई, जबकि देहात में बारिश नहीं हुई। जिस तरह से मौसम चल रहा है, वह ठीक नहीं है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश का असर अभी बना हुआ है। 26 के बाद फिर से बन रहे सिस्टम से वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed