{"_id":"5b5757d64f1c1b3b5a8b6cb5","slug":"15324507706-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के बाजारों में स्कूटी से सरोज ने की सैर सपाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के बाजारों में स्कूटी से सरोज ने की सैर सपाटा
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ढिकौली गांव में चल रही बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग में मंगलवार को ढिकौली गांव को गाजियाबाद बना दिया गया। यहां समोसे की दुकान एवं अभिनेत्री सना कपूर के बाजारों में सैर सपाटा का सीन कैमरे में कैद किया गया।
बताते चलें कि ढिकौली गांव में अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कूपर के अभिनय वाली फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग 16 जुलाई से लगातार चल रही है। मंगलवार को डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना व निर्माता जसवंत कपूर, जावेद सिद्दिकी, नरेंद्र सिंह, अंविका शर्मा के निर्देशन में गाजियाबाद के सीन कैमरे में कैद किये गए। ग्रेजुएट पिंटू समोसे वाला की दुकान का सीन कई बार शूट किया गया। हर बार कोई न कोई कमी के चलते डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना दोबारा सीन को रिकार्ड करने के लिए कहते नजर आते। दुकानदार का रोल निभा रहे अभिनेता को पूजा पाठ में अधिक विश्वास रखने वाला दिखाया गया। पूजा करने के दौरान वह ग्राहक को समोसा नहीं देता है। जिस पर ग्राहक दुकानदार से बार-बार ग्राहक को ही भगवान का रूप होने की बात कहता है। पूजा करने के बाद दुकानदार डायलाग मारते हुए कहता है कि मजा न आए समोसा खाने में तो रिपोर्ट करा देना थाने में। इसके अलावा सह अभिनेत्री रितिका पिंटू समोसे वाले के यहां समोसे खाने पहुंचती है। वहीं, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सना कूपर ने मंगलवार को गाजियाबाद के बाजारों में अपनी स्कूटी पर बैठकर सैर सपाटा किया। सना के इस दृश्य को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। हालांकि सख्त सिक्योरिटी के बीच ग्रामीण शूटिंग स्थल पर नहीं जा सके।
ये उन दिनों की बात है में लीड रोल निभा रहे रणदीप राय
सोनी टेलीविजन पर रात में आने वाले धारावाहिक ये उन दिनों की बात है में लीड रोल निभा रहे अभिनेता रणदीप राय फिल्म में भी मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता गौरव पांडे व कुमुद मिश्रा भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
मौका मिला तो दोबारा करेंगे ढिकौली में शूटिंग
सरोज का रिश्ता के डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना, अभिनेता रणदीप राय एवं गौरव पांडे बताते हैं कि ढिकौली गांव में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। इससे पहले भी उन्होंने शूटिंग की है, लेकिन गांव का प्यार देख कर वह दोबारा से यहां शूटिंग करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां ग्रामीणों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।
अमर उजाला की खबर को सराहा
मंगलवार को शूटिंग के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने खबर को सराहा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला शूटिंग की वास्तविक कवरेज कर लोगों में अच्छा मैसेज दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कवरेज जनता में अच्छा संदेश देती है। उन्होंने आगे भी अखबार को सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
मुख्य बातें
मवाना क्षेत्र के गांव ढिकौली में बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग के दौरान फिल्माए कई सीन