{"_id":"5b5648ea4f1c1b47748b68fd","slug":"15323814142-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं ज्यादा तो कहीं कम बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं ज्यादा तो कहीं कम बरसे बदरा
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सोमवार को फिर से मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह के समय जहां तेज धूप से गर्मी बढ़ी हुई थी, वहीं सवा दस बजे झमाझम बारिश हो गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर में फिर से हुई उमस से लोग परेशान रहे।
मौसम में बदलाव के बीच कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो रही है। सोमवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही था। सुबह करीब सवा दस बजे देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए। थोड़ी ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दिल्ली रोड, बागपत रोड, घंटाघर, बेगमपुल समेत अन्य स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। जबकि शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी, मंगलपांडेय नगर में कम बारिश हुई।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 और न्यूनतम 73 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 11.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 26 जुलाई तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कभी बारिश तो कभी उमस के बीच गर्मी भी परेशान करेगी। इसके बाद 29 जुलाई से फिर एक सिस्टम बन रहा है, जिससे अच्छी बारिश होने की संभावना है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश की अभी और जरूरत है। जुलाई में जो बारिश हुई है, वह अभी कम है।